Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज डीलर और उनके भाई की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज डीलर और उनके भाई की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस



 


जिले में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए है और उन्हें पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है। मंगलवार की शाम में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भून दिया है। जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई है। हालांकि परिजन आनन-फानन में उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र कुमार के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद परिवार वालों में आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह एवं सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। 


मृतक व्यवसाई छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमा नगर निवासी अवधेश कुमार सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार सिंह एवं उनके चचेरे भाई इसुआपुर क्षेत्र के निवासी एवं पूर्व मुखिया शंभू नाथ सिंह शामिल है।वही इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई के साथ गोदरेज शोरूम से घर के लिए  बुलेट बाइक से निकले थे।वह जैसे ही प्रभुनाथ नगर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप पहुंचे, तभी घात लगाए अपराधियों ने दनादन उनके ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दिया और दोनों भाइयों को गोली लग गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी मच गई।वहीं घर वाले भी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को उठाकर छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था और बेहतर चिकित्सा के लिए वे दोनों लोगों को लेकर पटना के तरफ रवाना हो गए। सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि इस कांड में एसआईटी का गठन कर शीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। और स्पीड ट्रायल चला कर सजा दिलाई जाएगी।







 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies