Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कूटरचना कर अवैध पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 कूटरचना कर अवैध पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना गगहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष गगहा के नेतृत्व में उ0नि0 सत्यप्रकाश चौबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 85/2025 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 12(1)बी पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा छल पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर माता-पिता, निवास स्थान व जन्म तिथि बदलकर पासपोर्ट बनवाने के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।


गिरफ्तारी की टीम-

1. थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना गगहा जनपद  गोरखपुर               

2. उ0नि0 सत्यप्रकाश चौबे  थाना गगहा जनपद  गोरखपुर

3. का0 सूरज गुप्ता थाना गगहा जनपद  गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies