Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना कैम्पियरगंज का औचक निरीक्षण किया गया

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना कैम्पियरगंज का औचक निरीक्षण किया गया




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना कैम्पियरगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा आज दिनांक 21.05.2025 को थाना कैम्पियरगंज का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना पर बने जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनस कक्ष, आवेदकों हेतु बैठने का स्थान, पीने के पानी की व्यवस्था, थाना कार्यालय एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने, कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक एवं थाने पर रखे वाहनों का व्यवस्थित रख रखाव तथा अपराध/अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies