Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा में छात्रा की गैंग रेप के बाद हत्या, घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कप्तान व डीआईजी जलालपुर थाना क्षेत्र में पंद्रह दिन में दुष्कर्म की दूसरी वारदात

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




छपरा में छात्रा की गैंग रेप के बाद हत्या, घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कप्तान व डीआईजी


जलालपुर थाना क्षेत्र में पंद्रह दिन में दुष्कर्म की दूसरी वारदात 


जिले में अपराधियों द्वारा एक बार फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है यह घटना शनिवार को जलालपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ गैंग रेप किया गया। इस घटना में पांच अपराधियों के द्वारा बच्ची के साथ मुंह काला करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 


इस घटना की सूचना मिलने के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी पुलिस बल के साथ सारण पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशीष और डीआईजी निलेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। नौ वर्षीय छात्रा के साथ गांव के कुछ लड़कों ने गैंग रेप कर उसकी हत्या कर दी गई हैं।


स्कूल से पढ़कर घर वापस आ रही थी बच्ची


वारदात के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को पांचवीं की छात्रा गांव के ही विद्यालय से पढ़कर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान पांच लड़के उसे जबरन खींचकर ले गए। स्कूल से महज 200 मीटर की दूरी पर झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से गैंग रेप किया। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर बच्ची के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। नौ साल की बेटी की जान जाने के बाद परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना के बाद भागते हुए ग्रामीणों ने आरोपितों को देख लिया


वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपित वहां से फरार होने लगे। हालांकि, मुंह काला कर भागने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने लड़कों को देख लिया। वे अचानक शोर करने लगे। आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण पहुंचे तो छात्रा की पहचान कर घरवालों को सूचना दी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ के सहयोग से सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर सैंपल किए एकत्रित 


पुलिस ने शव को उसने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल एकत्रित किए। इस मामले में सारण पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशीष ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी। और गांव में स्थिति नियंत्रण रखने को लेकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies