Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान बोले CM योगी आदित्यनाथ- संवेदनशीलता और शीघ्रता से जन समस्याओं का करें निपटान

 गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान बोले CM योगी आदित्यनाथ- संवेदनशीलता और शीघ्रता से जन समस्याओं का करें निपटान



हम भारती न्यूज से जिला गोरखपुर थाना गोरखनाथ रिपोर्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और शीघ्रता से करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।


बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार की सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए तथा इसमें तनिक भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 250 लोगों से मुलाकात की। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को देते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies