Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली 2017 के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/ संस्थाओं को पुरस्कार दिए जाते हैं।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


संभल* जनपद के समस्त जनसाधारण को सूचित करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली 2017 के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/ संस्थाओं को पुरस्कार दिए जाते हैं।


जिसके निमित्त विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली 2017 पर स्थापित की गई है। जिसमें राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्रेणियां की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठन/संस्थाओं/ सेवायोजकों एवं इच्छुक पत्र दिव्यांग व्यक्तियों को सूचित करते हुए उन्होंने बताया कि वह अपने आवेदन पत्र की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर तीन प्रतियों में दिनांक 30 जून 2025 तक बहजोई स्थित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। राज्य पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के निर्धारित प्रारूप विभाग की वेबसाइट http://uphwd.gov.in पर उपलब्ध है। 

राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु यह हैं 12 विभिन्न श्रेणियां-

१-दक्ष दिव्यांग कर्मचारी स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। २-दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार। ३-दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।४-प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।५-दिव्यांगजन के जीवन को सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। ६-दिव्यांगजन हेतु बड़ा मुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। ७-दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। ८-सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिकाओं हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। ९-सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। १०-दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। ११-सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। १२-दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies