हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
भगत जी इंटरनेशनल स्कूल, बहजोई में श्रीमद् भागवत गीता पर कार्यक्रम
बहजोई, भारत - दिनांक 22 जुलाई 2025 को भगत जी इंटरनेशनल स्कूल, बहजोई के सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान, दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष श्री रामकृष्ण गोस्वामी जी ने श्रीमद् भागवत गीता के माध्यम से कर्मयोगी बनने का संदेश दिया। उन्होंने गीता का ज्ञान स्वयं में समाहित करने के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर महाराज जी ने डी. आई. ओ. एस महोदय को गीता की पुस्तक भेंट की, जिन्होंने आगे छात्रों, छात्राओं और अध्यापकगणों को गीता की पुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के अंतर्गत "श्रेष्ठ सुरक्षित एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु" शपथ ग्रहण किया गया, जिसका संचालन डी. आई. ओ. एस महोदय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एस. एम. इण्टर कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार, बी. जे. पी. महामंत्री कमल कुमार, जलामिशन अध्यक्ष मोहन लाल, एन. वी. एल. एम. प्रधानाध्यापक अमित के. एस., कृष्ण मुरारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र मोहन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या श्रीमती नेहा मलय द्वारा किया गया। डी. आई. ओ. एस. महोदय श्री श्यामा कुमार जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों से संवाद किया।
मैनेजमेंट की ओर से श्री सर्वेश भगत जी, श्रीमती विमलेश वार्ष्णेय जी, लक्षित वार्ष्णेय, आराध्या वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय, पारुल वार्ष्णेय उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गोबर से बनी प्रतिमाओं का स्टॉल भी लगाया