Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार



 लगभग तीन लाख रुपये कीमत के अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर नशा इंसान ही नहीं एक परिवार को भी खत्म कर देता है शासन के निर्देश पर नशा के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर के निर्देश पर राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, स्वाट टीम , एसओजी  पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को लगभग 12 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मवीर कुमार पुत्र भागेलु निषाद निवासी मंझरिया बिसटैल बड़गो थाना राजघाट के रूप में हुई है यह अवैध गांजा की सप्लाई का काम करता था इसके बदले उसे ₹6000 मिलते थे। वह स्लीपर सेल के रूप में कार्य कर रहा था। जो अवैध गांजा  पहुंचाने का काम करता था ,फिलहाल पुलिस ने इसके पास से लगभग 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में चालान करके न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है जल्द ही इसके नेटवर्क को खत्म करने का काम गोरखपुर पुलिस करेगी।


 गिरफ्तार करने वाली टीम में राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा,स्वाट टीम प्रभारी मनीष यादव, एसओजी प्रभारी सूरज सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ,उप निरीक्षक राज मंगल सिंह ,हेड कांस्टेबल अरुण खरवार करुणा तिवारी अरुण यादव ,कय्यूम मलिक ,हरेंद्र सिंह ,कांस्टेबल रवि चौधरी ,प्रियांशु राय ,गणेश पांडे, राजेंद्र गौड़ ,सुनील कुमार यादव, सोनू प्रसाद शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies