Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





तहसील गुन्नौर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस


शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।


संभल (बहजोई) 19 जुलाई 2025


        जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।           

      जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में तहसील गुन्नौर  सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।   

          संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।

      जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिससे शिकायतकर्ता शिकायत पुनः लेकर न आए।    

   आज तहसील  गुन्नौर में कुल 110  शिकायतें प्राप्त हुईं  जिनमे 03  शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

        जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। 

      इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक,  उप जिलाधिकारी गुन्नौर वंदना मिश्रा, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक तिवारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 

जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies