हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 24 अगस्त 2025
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से जनपद स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अन्तर्गत मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ भावेश काचा तथा शिक्षाविद पार्थ सिंह गोहिल रहे। शिक्षाविद डॉ भावेश काचा जी का विशेष व्याख्यान समाज विज्ञान एवं मनोविज्ञान एवं शार्दूल शिक्षण व्यवस्था तथा शिक्षाविद पार्थ सिंह गोहिल जी का विशेष व्याख्यान आधुनिक शिक्षा बनाम प्राचीन शिक्षा गुरुकुल शिक्षा एवं नारी शिक्षा का जटिल विज्ञान पर रहा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार,खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल सहित समस्त खण्ड शिक्षा आधिकारी, समस्त एस आर जी एवं समस्त ए आर पी, जनपद के समस्त पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं विकासखंड गुन्नौर एवं असमोली के समस्त परिषद विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

