चोरी की घटना का खुलासा, चोरी गये इलेक्ट्रानिक उपकरण- 10 अदद डीजे स्पीकर, 03 अदद वीडियो-ऑडियो मिक्सर, एक अदद माइक आदि ( कुल कीमत लगभग- 2,00,000/- रुपये) के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
कुशीनगर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.09.2025 को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा, मु0अ0सं0 315/2025 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. सूरज साहनी पुत्र स्व0 रामरूप साहनी साकिन बलुआ थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 2. अमर कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद साकिन बरवा बाबू थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 3. प्रिन्स साहनी पुत्र चन्द्रहास साहनी साकिन रिठियां थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों कब्जे से 08 अदद डीजे स्पीकर (800 डीवी), 02 अदद डीजे स्पीकर (1000 डीवी), 02 अदद डीजे मिक्सिंग मशीन, 01 अदद ऑडियो मिक्सर, 01 अदद माईक, घटना में प्रयुक्त 02 अदद पेचकश व 01 अदद सब्बल ( कुल कीमत लगभग 2,00,000/- रूपये) की बरामदगी की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री संजय दूबे थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 गिरजेश कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 विपिन सिंह थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
4. का0 अमित कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
5. का0 पंकज गौड़ थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
6. का0 अनिल यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
7. का0 सर्वेश यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर