Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर



 


 सम्भल ( बहजोई)   17 सितम्बर  2025


        आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

          बैठक के अन्तर्गत प्रमुख ऐजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। रोड सेफ्टी को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  

       जल निगम ग्रामीण  द्वारा  पेयजल पाईपलाइन के लिए काटे गये मार्गों को पुनर्स्थापित  कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने  अधिशासी अभियंता  लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल योजनाओं के सड़क पुनर्स्थापन  का सत्यापन एक टीम गठित कर किया जाए। 

       जिलाधिकारी ने जनपद में बनायी गयी चैक पोस्ट के शुभारंभ के पश्चात कार्यवाही की प्रगति को लेकर जानकारी प्राप्त कि एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि चैक पोस्ट बनाने के लिए 5 जगह और चिन्हित की जाएं। 

         

    मार्गों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों की चैकिंग को लेकर एआरटीओ से जानकारी प्राप्त की गयी। एआरटीओ द्वारा जनपद में वाहनों के किये गये चालान के विषय में बताया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर कोई  व्यक्ति प्राइवेट  स्तर   पर चंदौसी एवं सम्भल में  ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करना चाहता है तो उसके संबंध में  प्रचार प्रसार के लिए  प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाए। 

   गुड सेमेरिटन के स्थान पर राह वीर  शब्द के प्रयोग को लेकर भी चर्चा की गयी। संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि राह वीर  को  आगामी बैठक में पुरष्कृत किया जाए। नो हेलमेट नो फ्यूल   पर भी चर्चा की गयी एवं दो माह में इसकी बैठक कराने को लेकर भी निर्देशित किया। 

    

         इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा एवं  अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी चंदौसी अनुज चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट संभल सुधीर कुमार,  सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक भाटी, एआरटीओ  अमिताभ  चतुर्वेदी,लोक निर्माण विभाग एक्सईएन सुनील प्रकाश,सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 


     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies