Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति ( शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में

 हम भारती न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर 



सम्भल ( बहजोई) 18 सितंबर 2025*


     आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति ( शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

         कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर द्वारा बैठक के प्रमुख बिंदुओं के विषय में अवगत कराय गया।

       जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जिस अधिकारी के स्तर पर प्रगति कम है उसको कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए।

      पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी)] को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एनआरसी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।

       सैम बच्चों की ई - कवच पर फीडिंग को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को आवश्यक निर्देशित किया।           

          जिलाधिकारी ने वीएचएसएनडी सत्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा वजन एवं माप मशीन लाये जाने को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में स्टेडियोमीटर, बच्चों के वजन माप  मशीन नहीं हैं वहां मशीन से संतृप्त कराना सुनिश्चित करें।          

       संस्थागत प्रसव को लेकर भी जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि होम डिलीवरी प्रत्येक दशा में बंद हो जानी चाहिए  संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान दें।

        जननी सुरक्षा योजना को लेकर भी चर्चा की तथा जेएसवाई के अन्तर्गत भुगतान को लेकर निर्देशित किया कि शीघ्र भुगतान कराना सुनिश्चित करें। जेएसवाई के भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  

      

      आभा आईडी को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को पत्र जारी किया जाए की आभा आईडी में सहयोग करें।

       जिलाधिकारी ने टीकाकरण के विषय में जानकारी प्राप्त कि एवं संबंधित को निर्देशित किया।

      वैक्सीनेशन को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

         संचारी  रोग नियंत्रण अभियान के विषय में भी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग अभियान के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

           इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ पंकज विश्नोई, समस्त एमओआईसी, डीपीओ  आईसीडीएस महेश कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies