यमुना का रौद्र रूप! प्राचीन कैलाश मंदिर के गर्भ गृह में दो फीट तक घुसा जल
🚨 कैलाश गांव में पानी भरने लगा, मंदिर परिसर डूबने से श्रद्धालुओं में दहशत
⚡ ताजमहल से सटकर बह रही यमुना, खतरे के निशान पर पहुंचा जल स्तर
🔥 गोकुल बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी, 152.165 मीटर तक पहुंचा जल स्तर
❌ यमुना किनारे बसी कॉलोनियों पर खतरे के बादल, लोगों में बढ़ी चिंता
🔴 आईटीआई बल्केश्वर में बाढ़ शरणालय स्थापित, प्रभावित परिवारों को कराया जा रहा विस्थापित
🚨 सदर तहसील के मेहरा नाहरगंज में 40 परिवार बाढ़ से प्रभावित, शरणालय में कराया गया ठहराव
⚡ बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन अलर्ट, बुर्ज, नगला छीतर सिंह, महल बादशाही समेत कई गांव डूबने की जद में
🔥 शरणालयों में तीनों समय भोजन और जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रहा जिला प्रशासन
❌ आगरा में यमुना का पानी घर-घर तक पहुंचने लगा, खतरे के निशान को पार कर सकती है स्थिति
आगरा वॉटर वर्क्स पर यमुना नदी का जलस्तर
👉 अलर्ट लेवल : 151.400 मीटर
👉 डेंजर लेवल : 152.400 मीटर
👉 एच.एफ.एल. (अब तक का उच्चतम स्तर) : 154.760 मीटर
📅 तारीख : 07 सितम्बर 2025
⏰ समय : सुबह 09:00 बजे
📏 गौज : 152.330 मीटर
📈 ट्रेंड : लगातार बढ़ता हुआ (Increasing)
⚡ मतलब यह है कि यमुना का पानी अब खतरे के निशान (152.400 मीटर) से सिर्फ 7 सेंटीमीटर नीचे है। अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कुछ ही घंटों में डेंजर लेवल पार कर जाएगा।
👉 इसका सीधा असर आगरा शहर, खासकर कैलाश मंदिर, बल्केश्वर, आईटीआई शरणालय, और नदी किनारे की कॉलोनियों पर पड़ेगा।