हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 26 सितम्बर 2025
आज सम्भल के शहजादी सराय स्थित जिलाधिकारी न्यायालय परिसर में विनियमित क्षेत्र सम्भल की अवस्थापना विकास निधि द्वारा नव निर्मित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय का जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालय की दो बालिकाओं द्वारा विधि विधान पूर्वक एवं मंत्रोच्चारण द्वारा एवं फीता काट कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट सम्भल सुधीर कुमार,एडीशनल एसपी कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक भाटी, उप जिलाधिकारी विकास चन्द, तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र सिंह एवं एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ मणिभूषण तिवारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

