Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने किसानों की मेहनत को पूरी तरह तबाह कर दिया है।

उत्तर प्रदेश आगरा मंडल प्रभारी अनुराग भारती की खास खबर



 उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने किसानों की मेहनत को पूरी तरह तबाह कर दिया है।बिजनौर,मुरादाबाद, बहराइच, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी समेत कई ज़िलों के सैकड़ों गाँव बाढ़ की चपेट में आकर बर्बाद हो गए। खेत पानी में डूब गए, खड़ी फसलें चौपट हो गईं और किसानों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।


लेकिन अफ़सोस, अब तक प्रभावित किसानों का मुआवजा तय नहीं हो पाया है। प्रशासन रिपोर्ट और सर्वे के नाम पर समय बर्बाद कर रहा है, जबकि किसान हर दिन कर्ज़ और भूख की मार झेल रहे हैं।


हम @UPGovt से माँग करते हैं कि—

1.  बाढ़ प्रभावित किसानों का तुरंत सर्वे कर मुआवज़ा घोषित किया जाए।

2. जिनकी फसलें 100% नष्ट हुई हैं, उन्हें विशेष राहत पैकेज दिया जाए।

3. किसानों के लिए अगली फसल की बुआई हेतु बीज व खाद मुफ्त उपलब्ध कराई जाए।

4. राहत वितरण में लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


बाढ़ से तबाह किसानों को अब वादों और काग़ज़ी सर्वे की नहीं, तुरंत न्याय और मदद की ज़रूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies