Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जनपद के स्थानीय निकायों के नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ बैठक की गयी।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 03 अक्टूबर 2025*

   बैठक के अन्तर्गत सर्वप्रथम जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार ने समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश@2047 के विजन डॉक्यूमेंट के लिए  सुझाव प्राप्त करने के संबंध में विस्तार पूर्वक  बताया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन का प्रमुख मिशन है 1- समग्र विकास , 2- आर्थिक नेतृत्व 3- सांस्कृतिक पुनर्जागरण। प्रमुख थीम हैं- अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति एवं जीवन शक्ति। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड़ स्केन कर कोई भी नागरिक 12 सेक्टर जिनमें कृषि, पशुधन, औद्योगिक विकास आईटी ,पर्यटन ,नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना ,संतुलित विकास, समाज कल्याण ,स्वास्थ्य ,शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन शामिल हैं पर अपने सुझाव दे सकता है। एक सिम से अधिकतम तीन सुझाव दिये जा सकते हैं। सुझाव भी अधिकतम 150 शब्दों में दिया जा सकता है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान एवं सम्भल संवाद एप के विषय में भी जानकारी दी गयी। 

  अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निकायों में एक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाए तथा इसमें हर आयु वर्ग से संबंधित उपयुक्त पुस्तकें रखी जाएं। 

  जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के विषय में बताया उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत शक्ति पुंज एवं शक्ति सम्मान पुंज बनाये गये हैं। जिलाधिकारी ने सम्भल संवाद एप के विषय में बताया उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से जनपद की प्रमुख जानकारी प्राप्त होगी तथा जियो लोकेशन के अनुसार विभिन्न विभाग तथा  बैंक, एटीएम,आदि की जानकारी प्राप्त हो सकती है। 

   बैठक में उपस्थित नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों तथा पार्षदों से विभिन्न मुद्दों पर सुझाव भी प्राप्त किये गये। नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सीमा विस्तार को लेकर भी चर्चा की गयी। नगर पालिका सम्भल के अन्तर्गत  वार्डों में  नालियों में गोबर ‌बहने की समस्या रखी गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक  कार्यवाही करने के निर्देश दिए।   सम्भल को रेललाइन से अन्य जनपदों से जोड़ने को लेकर भी  पार्षदों द्वारा सुझाव रखा गया।  वार्डों में विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने वार्डों में समान रूप से कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बहजोई में कुओं के जीर्णोद्धार को लेकर पार्षद‌ द्वारा बात रखी‌ गयी।  जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,  डिप्टी कलक्टर नीतू रानी तथा निधि पटेल एवं समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष, समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी तथा समस्त नगरीय निकाय के पार्षद उपस्थित रहे। 

जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies