हम भारती न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 10 अक्टूबर 2025
बड़ा मैदान बहजोई में 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले सम्भल कल्कि महोत्सव/ विकासोत्सव 2025 में आज पंचम दिवस के द्वितीय सत्र में एकात्मक मानवतावाद ( एकात्म विज्ञान) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश में योगदान विषय पर मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल श्री आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. सह संगठन मंत्री नई दिल्ली श्री शिव प्रकाश जी रहे। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि, कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा अन्य अतिथि गणों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद सम्भल की स्वागत की नयी परम्परा पंचोपचार के द्वारा मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा अन्य अतिथि गणों का स्वागत किया। तथा प्राचीन बेरनी मंदिर से प्राप्त हुई भगवान विष्णु जी की प्राचीन मूर्ति की प्रतिकृति भी मुख्य अतिथि को भेंट की गयी तथा ओडीओपी, एन आर एल एम समूहों की दीदियों द्वारा तैयार गोमय उत्पाद, श्री अन्न के उत्पाद भी भेंट किये गये।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि एकात्म मानवतावाद के विचारों में वेदों ,उपनिषदों श्रुतियों एवं स्मृतियां के विचार को सार रूप को पिरोया गया है। जिलाधिकारी ने पुनरुत्थान विद्यापीठ के विषय में भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना डॉक्टर इंदुमती काटदरे ताई जी के नेतृत्व में हुई और उन्होंने कहा कि एकात्म विज्ञान की अवधारणा के बीज दैशिक शास्त्र ग्रंथ में मिलता है दैशिक शास्त्र का अर्थ होता है देश की रक्षा का शास्त्र और उन्होंने कहा कि वह दैशिक शास्त्र पर एक भाष्य भी लिख रहे हैं उन्होंने चित्ती एवं विराट शब्दों के विषय में भी जानकारी दी और उन्होंने कहा कि भारत का स्वभाव आध्यात्मिक स्वभाव है उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा एकात्म मानवतावाद पर अपने विचार दिए गए।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म मथुरा में हुआ था उनका चिंतन एकांत मानवतावाद का है उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि जनसंघ को स्थापित करने में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक की महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात देश का मॉडल क्या होना चाहिए उसको लेकर विभिन्न विचार धाराओं के लोगों ने अपने अपने मत दिए और उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा एकात्म मानव दर्शन की विचारधारा दी गयी तथा देश में ईमानदार नेताओं का समूह खड़ा किया गया तथा नया राजनीति विकल्पिक योजना देने का कार्य किया गया जिसको इतिहास कभी भुला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हम सब एक दूसरे के पूरक हैं हमें सबको एकात्म भाव से देखना चाहिए। जब हम एक दूसरे के लिए कुछ करते हैं तो उसकी प्रसन्नता आत्मा को होती है। उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश सशक्त उत्तर प्रदेश पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मण्डलायुक्त मुरादाबाद ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा एकात्म मानवतावाद आज भी बहुत प्रासंगिक है। हम वो परम्परा एवं समाज हैं जो सृष्टि का पूजन करते हैं। आज जब पूरी दुनिया एक दूसरे से लड़ रही है तब ऐसे समय में एकात्म मानवतावाद बहुत ही महत्वपूर्ण है। तथा यह सभी को एक सूत्र में बांधता है।
कार्यक्रम के समापन पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसोदिया जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव, मा. विधान परिषद सदस्य श्री सत्यपाल सैनी तथा पूर्व एम एल सी श्री परमेश्वर लाल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी,पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर एवं संबंधित अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

