हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी को नेक्सस ऑफ गुड अवार्ड से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित*
नेक्सस ऑफ गुड अवार्ड के चौथे वार्षिक पुरस्कार समारोह 2025 में जिलाधिकारी को किया गया सम्मानित
रिटायर्ड कैबिनेट सचिव भारत सरकार बीके चतुर्वेदी द्वारा अवार्ड जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट को किया गया प्रदान
जिला प्रशासन द्वारा सम्भल के स्वरूप को बदलने के लिए जनपद में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए नेक्सस ऑफ गुड अवार्ड से किया गया सम्मानित
सम्भल ( बहजोई) 16नवंबर 2025
नेक्सस ऑफ गुड फाउंडेशन द्वारा पीएचडी चेम्बर ऑफ कॉमर्स नई दिल्ली के ऑडिटोरियम में आज चौथा वार्षिक पुरस्कार समारोह 2025 के अन्तर्गत जिलाधिकारी सम्भल डॉ राजेन्द्र पैंसिया को जनपद में उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जनपद में प्रशासन, शिक्षा,ग्राम्य विकास,पंचायती राज,नदियों के पुनरुद्धार एवं अन्य क्षेत्रों में किये् जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। दिल्ली में यह अवार्ड रिटायर्ड पूर्व कैबिनेट सचिव भारत सरकार बीके चतुर्वेदी (आईएएस) द्वारा जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट को प्रदान किया गया।नेक्सस ऑफ गुड द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कारों का उद्देश्य शासन,शिक्षा, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहलों को मान्यता देना है जो समाज में उल्लेखनीय सकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सम्भल के स्वरूप को बदलने के लिए जनपद में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों प्राथमिक शिक्षा की पुनर्कल्पना क, ख, ग, घ मिशन तथा पीएम श्री स्कूल, सम्भल संवाद एप तथा जिला परियोजना निगरानी ईकाई ( डीपीएमयू) , एक जिला पांच नदियाँ के अभियान के अन्तर्गत सम्भल में नदियों के पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे कार्य तथा सम्भल में विरासत एवं तीर्थ स्थल पुनर्ग्रहण के अन्तर्गत प्राचीन 68 तीर्थों तथा 19 महा कूपों एवं प्राचीन 24 कोसीय परिक्रमा के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों ,ग्राम्य विकास, आंगनवाड़ी के क्षेत्र तथा पंचायती राज आदि के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिये दिया गया।नेक्सस ऑफ गुड का अर्थ होता है अच्छाइयों का केन्द्र। नेक्सस ऑफ गुड अवार्ड संघ लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता की ज्यूरी द्वारा जनपद प्रशासन, संस्था तथा व्यक्तियों का चयन किया तथा पूर्व आईपीएस किरण बेदी के एनजीओ सहित अन्य संस्थाओं को भी तथा आंगनबाड़ी में उल्लेखनीय काम करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी को भी प्रदान किया गया। बताते चलें कि नेक्सस ऑफ गुड की स्थापना पूर्व केन्द्रीय मानव संसाधन विकास सचिव भारत सरकार अनिल स्वरूप द्वारा की गयी।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

