Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सर्वप्रथम जौहर वीरांगना ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा जिलाधिकारी का पटका एवं माला पहनकर स्वागत किया गया साथ ही जौहर चित्र को जिलाधिकारी को भेंट किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 



सम्भल (बहजोई)17 नवम्बर 2025*

     

       आज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध जन शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय मान्यता प्राप्त जौहर स्मारक जनता कृषक सरस्वती विद्या मंदिर पवांसा में जौहर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया।

        जिसमें जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

    सर्वप्रथम जौहर वीरांगना ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा जिलाधिकारी का पटका एवं माला पहनकर स्वागत किया गया साथ ही जौहर चित्र को जिलाधिकारी को भेंट किया गया।

       जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जौहर चित्र एवं  माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

          सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने नवनियुक्त जौहर वीरांगना ट्रस्ट के अध्यक्ष को बधाई दी एवं जिलाधिकारी ने  महारानी पद्मावती तथा महारानी करुणावती के जौहर के विषय में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने कहा कि आक्रांताओं के कारण अपनी लाज एवं सम्मान  को बचाने के लिए महिलाओं ने जौहर किया जिलाधिकारी ने जौहर के विषय में भी  विस्तार से जानकारी दी और जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को देश में प्रेम के साथ रहना चाहिए मिशन शक्ति को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए सरकार के द्वारा मिशन शक्ति एक योजना चलाई जा रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी  स्वावलंबन  की थीम के अन्तर्गत कार्य किया जा  रहा है एवं किसी भी मनचले के द्वारा  महिलाओं को परेशान किए  जाने की रोकथाम के लिए ऑपरेशन एंटी रोमियो के अंतर्गत कार्यवाही की जाती हैं।जिससे  महिला शक्ति  को एक नयी दिशा मिलेगी। 

       जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को  भारतीय संस्कृति के अनुसार रहना चाहिए और भारतीय संस्कृति के प्रति चिंतन करना चाहिए जिलाधिकारी ने कहा कि इस विद्यालय में जौहर केंद्र की स्थापना की जाए जिसको लेकर जिलाधिकारी के द्वारा स्कूल परिसर में जौहर स्कूल की भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया उन्होंने कहा कि  जौहर के विषय में यहां पर प्रत्येक दशा में लोगों को बताया जाए एवं जागरूक किया जाए जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित लोगों से कहा कि विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के लिए अपना अपना सुझाव जरूर दें।

       इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मुख्य  जौहर  स्थल स्थित मंदिर के दर्शन किए और उन्होंने एक अच्छा स्मारक बनाने के लिए ट्रस्ट के सदस्यों को जागरूक किया।

       इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित महानुभाव सहित समस्त जनमानस के लोग उपस्थित रहे।


    जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies