हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल (बहजोई) 04 नवंबर 2025*
आज विकासखंड रजपुरा के पीएम श्री विद्यालय सैमरी में जिलाधिकारी डाॅ.राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल गाँव की समस्या,गाँव में समाधान का आयोजन किया गया।
ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रभारी मंत्री/ माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा श्री धर्मवीर प्रजापति जी रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी एवं पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव जी एवं पूर्व एम एल सी श्री परमेश्वर लाल सैनी जी रहे।सर्व प्रथम पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्प देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा ग्राम पंचायत सैमरी के ग्राम प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी तथा पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्रीअजीत कुमार राजू यादव जी तथा पूर्व एम एल सी परमेश्वर लाल सैनी जी तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट का एक पुष्प एवं एक पुस्तक देकर स्वागत सम्मान किया।
ग्राम चौपाल के अन्तर्गत विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग,आईसीडीएस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कैम्प एवं शासन की योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गये ताकि ग्रामीण लोग शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विभाग से संबंधित योजनाओं के विषय में जानकारी दी।सीएचओ सबा चौधरी द्वारा आरोग्य आयुष्मान मंदिर के अन्तर्गत उनके द्वारा किये जाने वाले कार्य, गोल्डन कार्ड, डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन जांच आदि के विषय में बताया। मुख्य विकास अधिकारी ने आशा डायरी चेक की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान दिया जाए,गर्भवती माताएं स्वास्थ्य रहें इसके लेकर भी आशाओं को निर्देशित किया तथा संस्थागत प्रसव एवं एएनसी जांच को लेकर प्लानिंग के विषय में जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी केन्द्र के अन्तर्गत पुष्टाहार रजिस्टर भी चेक किया।ग्राम कुल के लोगों से भी वार्ता की गयी।
समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया गया।पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के विषय में ग्राम चौपाल में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पहले लाभार्थी को 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती थी जिसको बढाकर अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को एक लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। पशुपालन के संबंधित अधिकारी द्वारा पशुओं के बीमा,पशुओं के टीकाकरण, गलघोटू खुरपका,मुंहपका ,थनैला रोग, आदि के विषय में जानकारी दी।कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के विषय जिला कृषि अधिकारी प्रबोध मिश्रा द्वारा जानकारी दी गयी। कृषि यंत्रीकरण, सोलर पम्प, फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, तथा एफपीओ के गठन तथा उसके लाभ के विषय में भी बताया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने विभागीय योजनाओं तथा शादी अनुदान आदि के विषय में जानकारी दी। परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आदि के विषय में जानकारी दी गयी। जिला विकास अधिकारी राम आशीष द्वारा समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश के विजन डॉक्यूमेंट @2047 के सुझाव फीडबैक के विषय में जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा शासन की प्रमुख योजनाओं तथा क, ख, ग, घ मिशन, एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव आदि योजनाओं के विषय में जानकारी दी।
पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्राम में अच्छे विद्यालय बनें बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढें। शासन की योजनाएं प्रत्येक गाँव एवं प्रत्येक गरीब के घर पहुंच रही हैं। त्यौहार हमारी संस्कृति को बढ़ावा देते हैं उनको बढाने का कार्य शासन द्वारा किया जा रहा है। व्यवस्थित तरीके से त्यौहार मनाये जा रहे हैं इस परिवर्तन को करने के लिए आम जनमानस का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
मुख्य अतिथि मा . मंत्री जी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रत्येक जनपद में प्रभारी मंत्री बनाये गये हैं। सरकारी योजनाओं को धरातल पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि ग्राम चौपालों में विभाग द्वारा लगाये गये स्टालों तथा कैम्प से विभागीय योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। सरकार प्रयास कर रही है कि आम जनमानस का जीवन स्तर अच्छा हो तथा वह योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से जिला उद्योग कार्यालय में जाकर संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपना स्वरोजगार करें तथा अन्य युवाओं को रोजगार प्रदान करें। युवाओं को उद्योगों की ओर बढना होगा। किसान वैज्ञानिक पद्धति को अपना कर आगे बढ़ सकते हैं तथा किसान औषधीय खेती कर भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि मा मंत्री जी द्वारा आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत गोद भराई एवं अन्न प्राशन कार्यक्रम भी किया।
इस अवसर मुख्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह,जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

.jpeg)