हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 8 दिसम्बर 2025
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के अन्तर्गत यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केन्द्रों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार द्वारा 2026 के लिए परिषद् द्वारा आवंटित परीक्षा केन्द्रों की संख्या तहसील बार बतायी गयी जिसमें उन्होंने बताया कि तहसील सम्भल के अन्तर्गत कुल (36) जिनमें 07 राजकीय , 13 अशासकीय सहायता प्राप्त, 16 वित्तविहीन तथा तहसील चंदौसी के अन्तर्गत कुल ( 19) जिनमें 02 राजकीय 12 अशासकीय सहायता प्राप्त एवं 05 वित्तविहीन एवं तहसील गुन्नौर के अन्तर्गत कुल (14) जिनमें 03 राजकीय, 07 अशासकीय सहायता प्राप्त एवं 04 वित्तविहीन। उन्होंने बताया कि परिषदीय परीक्षा 2026 में हाईस्कूल में 27786 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट में 23646 परीक्षार्थी एवं कुल 51432 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी द्वारा आपत्ति के निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से जो परीक्षा केंद्र परिषद द्वारा आवंटित किए गए हैं उनमें भौतिक सुविधाओं की स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा पूर्व में जो केंद्र बनाए गए थे उनमें भौतिक सुविधाओं की क्या स्थिति थी इसके विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार उप जिलाधिकारी सम्भल रामानुज ,उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात दीपक तिवारी,खंड शिक्षा अधिकारी गन्नौर एम एल पटेल एवं राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

