Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिला सेवायोजन कार्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण( एसआईआर) कार्यों गणना प्रपत्रों के संग्रह, डिजिटलाइजेशन आदि के संबंध में बूथ संख्या 133 से 138 तक के बूथों के संबंध में बीएलए, बीएलओ एवं नगर पार्षद के साथ बैठक की गयी

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





सम्भल ( बहजोई) 8 दिसम्बर 2025

आज चंदौसी  तहसील के निकट बदायूं रोड़  स्थित राजकीय  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( आईटीआई) परिसर में जिला सेवायोजन कार्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण( एसआईआर)  कार्यों  गणना प्रपत्रों के संग्रह, डिजिटलाइजेशन  आदि के संबंध में  बूथ संख्या 133 से 138 तक के बूथों के संबंध  में बीएलए, बीएलओ एवं नगर  पार्षद  के साथ बैठक की गयी। जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा डाटा मैपिंग को लेकर जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उप जिलाधिकारी चंदौसी  को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएलए के साथ एक टीम बनाते हुए मतदाता सूची को शत प्रतिशत देख लें । आपत्ति, प्रोजनी, शिफ्टिड मतदाता आदि को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा एएसडी सूची को बूथों पर चस्पा करने को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जहाँ एएसडी सूची  चस्पा न हो वहाँ सूची को चस्पा किया जाए। संबंधित बीएलओ  को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही डिजिटलाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। 

     इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी एवं तहसीलदार एवं संबंधित बीएलओ आदि उपस्थिति  रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies