Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

युवा कल्याण विभाग द्वारा माननीय विधायक खेल स्पर्धा, विधानसभा चंदौसी का शुभारंभ एसएम डिग्री कॉलेज चंदौसी में किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को युवा कल्याण विभाग द्वारा  माननीय विधायक खेल स्पर्धा, विधानसभा चंदौसी का शुभारंभ एसएम डिग्री कॉलेज चंदौसी में किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री  उत्तर प्रदेश श्रीमती गुलाब देवी जी के प्रतिनिधि  श्री रामपाल सिंह जी के द्वारा किया गया उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन एवं संयम सिखाता  है तथा उन्होंने खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया।




जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम जी ने संबोधित करते हुए बताया कि इस विधायक खेल स्पर्धा से प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तर तक जाने का मौका मिलेगा।



सब जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर  में प्रथम स्थान अजय और बालिका वर्ग में वंदना ने प्राप्त किया। जूनियर 400 मीटर बालक वर्ग में  हेमंत एवं 1500 मीटर में मुकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मी बालिका में प्रथम स्थान अदिती शर्मा ने प्राप्त किया । लंबी कूद सीनियर पुरुष वर्ग में फैजान जूनियर वर्ग में अभिषेक यादव और सब जूनियर में विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर 100 मी कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनिया खेड़ा की टीम ने प्राप्त किया, सभी विजय खिलाड़ियों को  मेडल ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनीत सिद्धू जगजीत सिंह चित्रवीर सिंह अनुज कुमार नितिन कुमार जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती ओलंपिक संघ के सचिव आशु शर्मा , जिला स्काउट अध्यापक प्रफुल्ल कुमार डॉक्टर गौरव मिश्रा और अशोक पाठक जी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies