हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
तहसील चंदौसी के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।
शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
संभल (बहजोई) 20 दिसम्बर 2025
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।
आज तहसील चंदौसी में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत का निस्तारण शीघ्र एवं निचले स्तर पर कर दिया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर एवं परिसर में स्थित कार्यालय आपूर्ति विभाग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर एवं कार्यालय आपूर्ति विभाग में साफ़ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकासखण्ड बनिया खेड़ा के ग्राम कैथल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय के लिए भूमि का निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी क्षेत्राधिकारी चंदौसी मनोज कुमार सिंह तहसीलदार चंदौसी रवि सोनकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

