हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 24 दिसंबर 2025
आज जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश के अनुपालन में ग्राम धामपुर कान्हू परगना तहसील चंदौसी में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी डॉ. सुरेश सागर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
जिसमें वादों के तुरंत निस्तारण एवं सुलभ न्याय की मंशा से जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन किया गया।
जिसमें 80 चक अपील वादों क़ी गांव मे सुनवाई कर मौका मुआयना किया गया 10 वाद त्वरित निस्तारित किये गये एवं शेष वादों को 15 दिन मे निस्तारण हो जाने बात कही।
जिसमें चकबंदी कर्ता खुशीराम, चकबंदी लेखपाल सुधांशु गोयल, ग्राम प्रधान सूरजपाल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
