कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला 25000 रुपये का इनामिया/अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कैण्ट योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष रामगढ़ताल सिंहम नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 आशुतोष कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0702/2024 धारा 316(2),318(4),338,340(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 0705/2024 धारा 316(2),318(4),338,340(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित इनामिया/अभियुक्त रफी अंसारी को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 आशुतोष कुमार राय चौकी प्रभारी आजाद चौक थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 संतोष कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

