हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 22 दिसम्बर 2025*
आज बहजोई रेलवे स्टेशन रेलवे लाइन के पास रेलवे द्वारा खोदी जा रही खंदी से नजदीक स्थित कॉलोनी की रास्ता बंद हो गया जिसको लेकर कॉलोनी वासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर अपनी समस्या को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के समक्ष रखा।
जिसको लेकर जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर जाकर रेलवे एवं राजस्व कर्मचारी से पैमाइश करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी जनमानस से वार्ता की एवं रास्ते से संबंधित समस्या को तत्काल निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, संबंधित रेलवे कर्मचारी एवं राजस्व कर्मचारी सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं कॉलोनी के निवासी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

