कुशीनगर थाना हाटा जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों को विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.दिसम्बर.2025 को थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त साजिद पुत्र ताहिर साकिन वार्ड न0 23 रहमतनगर थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पचपन किलोग्राम पड़वा(भैसा) का मांस, पांच अदद पड़वा, एक अदद बाट तराजू, एक अदद लकड़ी का ठीहा, एक अदद बांका, एक अदद चाकू, पांच सौ पचास रुपया नगद व एक अदद मोबाइल फोन आदि की बरामदगी की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली हाटा पर मु0अ0सं0 724/2025 धारा 325 बीएनएस व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 4/25 आर्मस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी विवरण-
1. 55 कि0ग्रा0 पड़वा(भैसा) का मांस,
2. 05 अदद पड़वा,
3. 01 अदद बाट तराजू,
4. 01 अदद लकड़ी का ठीहा,
5. 01 अदद बांका व 01 अदद चाकू,
6. 550 रुपया नगद व एक अदद मोबाइल फोन
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 श्री रामसहाय चौहान थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
2. व0उ0नि0 रामचरन सरोज थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 रुपेन्द्र पाल थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
4. उ0नि0 राहुल सिंह थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
5. उ0नि0 आनन्द मोहन सिहं यादव थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
6. हे0का0 रणजीत यादव थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
7. का0 राजकुमार थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
8. का0 देवेश राय थाना को0 हाटा जपनद कुशीनगर
9. का0 ज्ञानेश्वर यादव थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
10. का0 राहुल सिंह थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर

