ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट
समीक्षा बैठक
श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी के साथ की गई समीक्षा बैठक
कुशीनगर आज दिनांक 12.दिसम्बर.2025 को श्री एस् चन्नप्पा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारीगण सम्मिलित हुए।
बैठक में अपराध अनावरण, जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति के अन्तर्गत कार्यवाही की समीक्षा की गई ।
अपराध व अपराधियों , अभियोजन विवेचना निस्तारण , निरोधात्मक कार्यवाही के संबंध में समीक्षा की गई।

