ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट
गोरखपुर थाना गोला आज दिनांक 13.दिसम्बर.2025 को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय जोन गोरखपुर द्वारा थाना गोला जनपद गोरखपुर वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना स्थानीय पर मौजूद जनसुनवाई रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर, अपराध रजिस्टर नंबर चार, मालखाना रजिस्टर व अन्य रजिस्टरों को चेक किया गया तथा थाना मालखाना में मौजूद शस्त्र, कारतूस तथा माल मुकदमाती संबंधित वाहन, शस्त्र इत्यादि का निरीक्षण किया गया एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखने व थाने पर रखे वाहनों के बेहतर रख-रखाव करने तथा कार्यालय के अभिलेखों के बेहतर व अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रख रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । अपर पुलिस महानिदेशक महोदय जोन गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा थाने पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
