ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट
लूट का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना चिलुआताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 47/2025 धारा 309(6) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विष्णु वर्मा पुत्र राजू वर्मा निवासी ग्राम ब्रह्मपुर थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर हाल पता-ग्राम मानीराम रेलवे स्टेशन के पास थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों द्वारा रास्ते में आते समय जबरदस्ती उसके आटो में बैठकर गाली गलौज व मारपीट की गयी तथा उनका मोबाईल छीन लिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपोरक्त पंजीकृत किया गया ।
