हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
19 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के अंतिम दिवस
के अवसर एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती/जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर नगर पालिका परिषद सम्भल के द्वारा विकास और विरासत के संगम के रूप में विकसित करने हेतु "अटल स्मृति पार्क" का निर्माण कर जनता को समर्पित किया गया। यह पार्क भीड़भाड़ वाले मार्केट क्षेत्र में बच्चों के साथ-साथ वृद्धजन एवं महिलाओं के लिए घूमने एवं बैठने के लिए एक अच्छे स्थान के रूप में विकसित किया गया।
इसे जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन में नगर पालिका सम्भल के अधिशासी अधिकारी/उप नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी के द्वारा कब्जा मुक्त करा इस कार्य को परिणाम दिया गया। यह स्थल नई पीढ़ी में राष्ट्रबोध, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की प्रेरणा को सशक्त करेगा। जिसका आज दिनांक 25.12.2025 में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू सभासदगण, सहित जनसामान्य एवं मा. जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पालिका सम्भल के अन्तर्गत चंदौसी चौराहा के सौन्दर्यीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके उपरांत बीआरसी केन्द्र सम्भल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का निरीक्षण किया संबंधित को डिजिटलाइजेशन, सत्यापन आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

.jpeg)

.jpeg)