थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा बिना परमिट ले जाई जा रही 195 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज़, तथा 02 अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर थाना श्रीदत्तगंज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार जनपद बलरामपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज श्री अविरल शुक्ल के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.12.2025 को थाना थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज श्री अविरल शुक्ला मय व0उ0नि0 अशोक कुमार एवं हमराही पुलिस बल का0 पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, का0 अभिषेक सिंह तथा चालक का0 शैलेन्द्र कुमार द्वारा चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को 195 बोटा सागौन की लकड़ी मय 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर बिना वैध परमिट ले जाते हुए पकड़ा गया।
वैध परमिट के लकड़ी ल जाते हुए दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अवैध लकड़ी के संबंध में ट्रांजिट परमिट/कागजात व कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। इस संबंध में थाना श्रीदत्तगंज पर मु0अ0सं0 146/2025 धारा -4/10 वन संरक्षण अधिनियम एवं 3/28 भारतीय वन उत्पाद पारगमन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर 195 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद व 02 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज़ करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

.jpeg)