हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
अभियान के दौरान *मढ़न पुलिस चौकी, थाना असमोली* क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त *6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों* को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त *मंसूरपुर माफी पुलिस चौकी, थाना असमोली* क्षेत्र से अवैध मिट्टी खनन में लिप्त *1 ट्रैक्टर-ट्रॉली* को सीज किया गया।
साथ ही, *उप खनिज का परिवहन कर रहे 1 डम्पर* का चालान किया गया तथा नियमानुसार जुर्माना *मौके पर ही वसूल* किया गया।
उक्त समस्त कार्यवाही *शिवम कुमार, खनन निरीक्षक, जनपद संभल* द्वारा माननीय जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार संपन्न की गई।
जनपद प्रशासन अवैध खनन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे।
