हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 23 जनवरी 2026*
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा विभाग सम्भल के तत्वावधान में कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतीकात्मक हवाई हमले की ड्रिल की गई तथा 2 मिनट तक के लिए ऊंची नीची आवाज में हैण्ड सायरन बजाया गया तथा परिसर स्थित समस्त कार्यालयों में विद्युत व्यवस्था को बाधित कर ब्लैक आउट किया गया तथा सायरन के बजने पर परिसर में उपस्थित नागरिकों द्वारा सुरक्षित स्थान / शेल्टरों में शरण ली गई। सांय 6:10 बजे 2 मिनट के लिए ऊंची आवाज में हैण्ड सायरन को को पुनः ध्वनित किया गया तथा विद्युत व्यवस्था संचालित की गई। सांय 6:15 बजे हवाई हमले की चेतावनी समाप्त होते ही स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया तथा अग्निशमन विभाग द्वारा फायर ब्रिगेड के माध्यम से बड़ी आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया। सांय 6:25 बजे हवाई हमले से घायल हुए लोगों को स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सीपीआर आदि प्रदान की गई तथा सांय 6:30 पर हवाई हमले से अधिक घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया तथा सांय 6:35 बजे हवाई हमले में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का भी प्रदर्शन किया गया। तथा सांय 6:40 बजे मॉक ड्रिल समाप्त हुई। जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के संबंध में कहा कि यह अभ्यास आपदा के समय बहुत काम आता है। क्योंकि इस अभ्यास से हम सीखते हैं कि त्वरित कार्यवाही कैसे करें। इसके अंतर्गत सीपीआर आदि छोटी छोटी जानकारियां दी गयीं जोकि आम व्यक्ति के आपदा के समय बहुत काम आ सकती हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक,उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी एवं डिप्टी कलक्टर नीतू रानी, डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ ए. के यादव एवं एनडीआरएफ एवं होमगार्ड्स तथा आपदा मित्र की टीम एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

