Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज मा. मुख्यमंत्री उ. प्र. श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में नवनिर्मित स्तनपान प्रबंधन ईकाई ( एल. एम. यू.) का उद्घाटन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल ( बहजोई) 23 जनवरी 2026*

आज  मा. मुख्यमंत्री उ. प्र.  श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में नवनिर्मित स्तनपान प्रबंधन ईकाई ( एल. एम. यू.) का  उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया द्वारा किया गया।  एल. एम. यू  ईकाई का उद्देश्य ऐसी माताओं से दूध एकत्र करना जिनको ज्यादा दूध आता है या जो अपनी इच्छा से दूध दान करना चाहती हैं  ताकि उन माताओं के बच्चों को दूध पिलाया जा सके जिनको दूध नहीं आता है। दूध दान करने से पहले   डोनर  माताओं की स्क्रीनिंग की जाएगी  तथा स्क्रीनिंग से पहले सेरोलोजिकल टेस्ट किया  जाएगा  अगर सेरोलोजिकल टेस्ट पॉजिटिव आता है तो ही दूध एकत्र किया जाएगा और कई परीक्षण से गुजरेगा।जिलाधिकारी ने बताया कि  एल.  एम. यू भविष्य में  गर्भ संस्कार के रूप में माताओं के लिए आहार संबंधी जानकारी भी प्रदान करेगा।

   इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, मुख्य चिकित्सा  अधीक्षक डॉ राजेन्द्र सिंह एवं  संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies