हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 11 जनवरी 2026
आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा विकासखण्ड बहजोई के अस्थायी निराश्रित गौ आश्रय स्थल बेहटा जयसिंह का निरीक्षण किया तथा गौ आश्रय स्थल की सभी व्यवस्थाओं को चेक किया, भूसा एवं हरा चारा आदि को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चहारदीवारी बनवाने को लेकर भी संबंधित को निर्देशित किया।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्राची सिंह एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल प्रताप सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

