Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बीएमजी डिग्री कॉलेज चंदौसी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल ( बहजोई) 25 जनवरी 2026*

 आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बीएमजी डिग्री कॉलेज चंदौसी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ  राजेन्द्र पैंसिया द्वारा की गयी।विभिन्न  विद्यालयों  बीएमजी डिग्री कॉलेज चंदौसी, बीएमजी इण्टर कॉलेज, एफआर  इण्टर कॉलेज  चंदौसी,एसएम इण्टर कॉलेज चंदौसी,चंदौसी इण्टर कॉलेज चंदौसी के लगभग 800 छात्र एवं छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित शपथ दिलाई। जिलाधिकारी द्वारा एस आई आर को लेकर विस्तार से जानकारी दी गयी । जिलाधिकारी ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि  आज के बच्चे भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने पर आपको मतदान का अधिकार प्राप्त होगा।भविष्य में अपने मतदान का प्रयोग  निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति,समुदाय,भाषा अथवा  अन्य किसी  भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना करें।  जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जिलाधिकारी ने छात्र  एवं छात्राओं को नगर में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित  किया।मंच का संचालन डॉ. राजीव कुमार  तथा एमजी डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर  डॉ रीता शर्मा द्वारा किया गया। 

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, बीएमजी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य अलका शर्मा एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies