हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
प्रेस नोट-25.01.2026*
जनपद सम्भल
आज दिनांक-25.01.2026 को जनपद सम्भल में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के उद्देश्य से थाना कैलादेवी अंतर्गत नवस्थापित पुलिस चौकी खिरनी का उद्घाटन आज श्रीमान जिलाधिकारी जनपद सम्भल डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत संपन्न हुआ।
उक्त उद्घाटन मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत स्थानीय बालिका ज्योति द्वारा फीता काटकर कराया गया, जो महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश देता है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सम्भल श्री आलोक भाटी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा जनसहयोग से अपराध नियंत्रण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की गई।
नवस्थापित पुलिस चौकी के प्रारंभ होने से क्षेत्र में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।

.jpeg)

.jpeg)