Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा में जदयू विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने चला सदस्यता अभियान

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


छपरा में जदयू विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने चला सदस्यता अभियान



सारण जिला जदयू प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत दरोगा प्रसाद विधि पुस्तकालय परिसर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। बिहार प्रदेश जदयू विधि प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रियंजन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में दर्जनों अधिवक्ताओं ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। डॉ. प्रियंजन पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि बिहार सरकार अधिवक्ताओं के कल्याण के प्रति सजग है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही राज्य में "एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट", अधिवक्ता पेंशन योजना और विशेष PP, APP व AGP की बहाली की जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष नसीर हैदर ने शनिवार को देते हुए। कहाकि अधिवक्ताओं की मृत्यु पर उनके परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। जिला अध्यक्ष रावेंद्र बहादुर चंद ने वकीलों के लिए किए गए सरकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए नियुक्तियों में तेजी लाने की मांग की। कार्यक्रम में अशोक सिंह, विद्या भूषण शर्मा, रविशंकर श्रीवास्तव, उर्मिला यादव, अभिषेक सिंह और निर्मल कुमार उपस्थित के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies