हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
श्री दिलीप कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सम्भल द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के दशमोत्तर कक्षाओं में (कक्षा 11-12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय सारिणी जारी की गयी है। उक्त समय सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु तिथियों निर्धारित है। 1. त्रुटिपूर्ण आवेदनों को छात्र/छात्राओं के स्तर से सही करना 13 फरवरी, 2026 तक 2. सही किये गये आवेदन पत्रों को छात्र/छात्राओं द्वारा संस्था में जमा किया जाना तथा संस्था स्तर से पुनः अग्रसारित किया जाना 18 फरवरी, 2026 तक किया जाना निर्धारित है।
अतः जनपद की समस्त दशमोत्तर (डिग्री) शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है, कि तदानुसार निर्धारित समयान्तर्गत संस्थान में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोड़कर) के पात्र छात्र/छात्राओं स्तर से त्रुटिपूर्ण आवेदनों को ऑनलाइन सही कराते हुए अपने स्तर की समस्त कार्यवाही भी निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
