Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ( डीटीएफ) की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



सम्भल ( बहजोई) 10 फरवरी 2026*

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में  बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ( डीटीएफ) की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

   बैठक के अन्तर्गत  ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा गुणवत्ता में सुधार को लेकर निर्देशित किया। रैम्प, रसोई घर , बालक बालिका मूत्रालय, दिव्यांगजन  शौचालय,  बाल मैत्रिक शौचालय, आदि पर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत शौचालय, आंगनबाड़ी केन्द्रों का इन्फ्रास्ट्रक्चर, परिषदीय  विद्यालयों के ऊपर से जा  रही हाईटेंशन लाईन को लेकर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि 18 फरवरी तक निस्तारण नहीं होता है तो  विद्युत विभाग के समस्त अधिशासी अभियंता जिलाधिकारी के कार्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में रहेंगे तथा अधीक्षण अभियंता सहित समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत   प्रतिदिन की प्रगति से  अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएंगे। बच्चों की उपस्थिति निपुण  एसेसमेंट ,सपोर्टिव सुपरविजन ,आरटीई ,रिमेडियल क्लास स्मार्ट क्लास , अपार आईडी, पीएम श्री विद्यालयों में  आर ओ वाटर की उपलब्धता सोलर पैनल पर चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  अपार आईडी के लिए अभियान चलाने को लेकर निर्देशित किया। विद्यालयों मे  छतों को डैमप्रूफ करने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी प्राप्त की तथा ग्राम खेरिया रुद्र के विद्यालय में  डैम प्रूफ की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक ( सिविल) सचिन सक्सेना,  संबंधित ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पीएम श्री  विद्यालय साइनबोर्ड, खगोलीय प्रयोगशाला पर चर्चा की तथा  निर्माण किये जाने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों की विकासखण्ड वार समीक्षा की गयी तथा वर्ष 2024-25 के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण आरम्भ न किये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी  एवं एडीओं पंचायत बहजोई एवं बनिया खेड़ा का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीपीओ आईसीडीएस तथा  डॉ  विश्वास अग्रवाल द्वारा अपने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्राम प्रधानों को दी पीएम एक्सीलेंस अवार्ड पर भी चर्चा की गयी। 

     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा तथा जिला पंचायत राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर कमल कांत तथा खण्ड विकास अधिकारी रजपुरा डॉ आदेश कुमार एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies