फिरोजाबाद से बड़ी खबर
दूसरी मंजिल का लेंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर,
लेंटर डाल रहे 20 मजदूरों में मची अफरा-तफरी,
मलबे में दबे श्रमिकों को जेसीबी से निकाला गया; कई घायल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी, अमरदीप कॉलेज के पीछे शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया। ककरऊ निवासी अशोक पुत्र जयवीर सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक लेंटर भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई।
घायलों को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और सीओ सिटी प्रवीण तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने राहत कार्य की निगरानी की और घायलों को शीघ्र उपचार दिलाने के निर्देश दिए।

.jpeg)
