हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 13 फरवरी 2026*
आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा कलक्ट्रेट परिसर स्थित विकासखण्ड बहजोई कार्यालय का विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आई आर) कार्यों को लेकर निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अनुपस्थित कर्मचारियों के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विकासखण्ड कार्यालय परिसर में साफ सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सरस हॉट शोरूम एवं कलक्ट्रेट के बाहर भी निरीक्षण किया संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
.jpeg)
