हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल (बहजोई), 02फरवरी 2026*
आज विकासखंड असमोली परिसर में तीन माह के राष्ट्रव्यापी अभियान जोकि 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. विधानपरिषद सदस्य ( एम.एल.सी) मा. श्री डॉ हरि सिंह ढिल्लों जी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू जी एवं ब्लॉक प्रमुख असमोली श्रीमती संतोष देवी जी रहीं।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर एवं माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया गया। मुख्य अतिथि मा. एमएलसी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों जैसे आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का एक पुष्प एवं शॉल ओढाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सम्पूर्णता अभियान 2.0 की शपथ दिलाई गयी।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत गोद भराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गोवंशीय पशुओं के टीकाकरण को लेकर जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य विभाग से एमओआईसी डॉ हेमन्त कुमार द्वारा सर्वाइकल कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, आदि के विषय में जानकारी दी तथा जिला अर्थ एवं सांख्या अधिकारी रत्नेश कुमार द्वारा नीति आयोग के अन्तर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 की पृष्ठभूमि के विषय में जानकारी दी।
जिला विकास अधिकारी राम आशीष द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने इसके अंतर्गत 6 इंडिकेटर के विषय में बताया, जिसमें बच्चों को नियमित रूप से पूरा पोषण देना, बच्चों की माप दक्षता करना, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय होना, आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की सुविधा होना, तथा स्कूलों में बालिका शौचालय होना शामिल है।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने संपूर्ण अभियान 2.0 के उद्देश्यों के विषय में जानकारी दी, जिसमें नई लक्ष्य, निरंतरता, संस्थागतकरण, अभिसरण और जनभागीदारी के विषय में जानकारी दी । नीति आयोग के आकांक्षात्मक ब्लॉकों ( गुन्नौर एवं असमोली) के 6 संकेतांक के विषय में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा तथा यह कार्यक्रम देश भर के 112 जिलों और 513 ब्लॉकों को कवर करता है। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि 2047 ई तक भारत को विकसित देश बनाना है। कुपोषित से सुपोषित कैसे बनाया जाए उस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कार्य करें। परिवार में गर्भवती माताओं का विशेष ख्याल रखा जाए। असमोली विकासखण्ड को विकास के पथ पर ले जाने के लिए सभी संकेतांकों को आगे लेकर जाएं। गोवंशीय पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण हो।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। सरकार सबको ध्यान में रखकर एवं बिना भेदभाव के कार्य कर रही है।
मुख्य अतिथि मा. विधानपरिषद सदस्य श्री डॉ हरि सिंह ढिल्लों जी ने सबसे पहले बजट को लेकर मा. प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद दिया। उन्होंने नीति आयोग द्वारा आकांक्षात्मक ब्लॉक क्यों चिन्हित किये उसके विषय में जानकारी दी गयी। सरकार शिक्षा, सुरक्षा, पोषण आदि पर विशेष जोर दे रही है। सम्पूर्णता अभियान 2.0 अभियान 28 जनवरी से प्रारम्भ हुआ तथा 14 अप्रैल बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के जन्म दिवस पर इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि इसको कैसे धरातल पर उतारेंगे उसकी परिकल्पना करें। उन्होंने कहा कि देश सबसे बड़ा है उसके विकास के लिए कार्य करें। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि जीवन का मूल मंत्र है खुश रहें।
खण्ड विकास अधिकारी असमोली प्रेमपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि जो भी निर्देश मुख्य अतिथि द्वारा दिए गये हैं उनका अक्षरशः पालन किया जाएगा।
मंच का संचालन जिला विकास अधिकारी र…



.jpeg)