हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
शासन के पत्र संख्या-1 / 11702229 / 2025 / टीस-3-2025 दिनांक-10.12.2025 एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र दिनांक-19.11.2025 द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनांक-01.01.2026 से 31.01.2026 तक को जीरो फैटिलिटी माह के रूप में मनाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके अनुपालन में आज दिनांक-31.01.2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 को समापन समारोह का भव्य आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बहजोई में आयोजित किया गया। डॉ. राजेन्द्र पैसिया, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि श्री के0 के0 विश्नोई रहे। कार्यक्रम में श्री अमिताभ चतुर्वेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, श्री योगेन्द्र कुमार यादव, यात्री/मालकर अधिकारी, श्री दीपक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), मेजर मुनीश शर्मा, कमाण्डेंट एन0सी0सी0, श्रीमती शर्मिला उपाध्याय, प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजन, डॉ. राजीव वार्ष्णेय, जिला सचिव, उत्तर प्रदेश भारतीय स्काउट गाइड, श्री दुष्यंत कुमार वालियान, यातायात प्रभारी, ग्राम प्रधान सर्व श्री तेजवीर सिंह, विपिन चौधरी, गजेन्द्र सिंह, महेन्द्र पाल, भावना, धोरेंद्र सिंह, डोली, कैलाश यादव, विष्णु कुमार, गिरिराज सिंह, बबिता, कृष्ण लता देवी एवं विद्यालयों/ कॉलेजों के अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित जन समूह को बताया कि सड़क पार करते समय दायीं ओर देखकर ही सड़क पार करें। बिना वैध लाईसेंस के वाहन न चलाएं, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, तथा वाहन में बैठते समय शरीर का कोई अंग बाहर न निकालें।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र/छात्राओं को विजेता श्रेणी के प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद के एन0एस0एस0 / एन0सी0सी0 / स्काउट गाइड के छात्रों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा दिये गये संयोग के सम्मान में उन्हें प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को यातायात नियमों के पालन हेतु सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। अंत में श्री अमिताभ चतुर्वेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, (प्रशासन/प्रवर्तन) द्वारा उपस्थित व्यक्तियों के सहयोग का धन्यवाद देते हुए सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया।
(अमिताभ चतुर्वेदी)
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
(प्रशासन/प्रवर्तन), सम्मल।

