Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदौसी का निरीक्षण किया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल ( बहजोई) 31 जनवरी 2026*

आज जिलाधिकारी   डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदौसी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन  50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया तथा लगने वाली ईंटों के परीक्षण को लेकर संबंधित को निर्देशित किया तथा स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित आवासों का निरीक्षण किया तथा  मरम्मत एवं साफ सफाई  कराने को लेकर संबंधित को निर्देश दिए। 

      परिसर में निष्प्रायोज्य पुरानी एम्बुलेंसों को परिसर में नियत स्थान पर रखने को लेकर नगर पालिका के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। 

   जिलाधिकारी द्वारा परिसर में स्थित होम्योपैथी चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित को कार्य स्थल के साफ सफाई के निर्देश दिए। परिसर में अस्पताल के सन 1916 ई के पत्थर की साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। 

   जिलाधिकारी द्वारा इमरजेंसी वार्ड, नेत्र परीक्षण कक्ष, ओपीडी, प्रेरणा कैंटीन तथा डायलिसिस यूनिट सेन्टर का निरीक्षण किया संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महिला विंग तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र ( एन.  आर. सी) का निरीक्षण किया तथा एन आर सी  में  भर्ती बच्चों की माताओं से वार्ता की। जिलाधिकारी द्वारा साफ सफाई को लेकर नगर पालिका के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, सीएचसी चंदौसी प्रभारी डॉ हरविंदर सिंह तथा डॉ गौरी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

      जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies