हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई)12 फरवरी 2025*
अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने जनगणना की रूपरेखा के विषय में समिति को विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसके प्रथम चरण में मकान की गणना की जाएगी, जो दिनांक 22 मई से 20 जून, 2026 तक चलेगी। इसके लिए संबंधित विभागों से कर्मचारियों व शिक्षकों की सूची संबंधित तहसीलों व नगरीय निकायों को भेज दी जाए, जिससे समय रहते प्रगणक व सुपरवाइजर की नियुक्ति व उनकी ट्रेनिंग आदि संपन्न की जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी सम्भल रामानुज,उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार,डिप्टी कलक्टर विकास चंद्र,डिप्टी कलक्टर नीतू रानी, डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, तहसीलदार चंदौसी, जिला अर्थ एवं सांख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संभल सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
