फिरोजाबाद में प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर की लाफरवाही के चले प्रसूता और बच्चे की हुई मौत
फिरोजाबाद के थाना उत्तर के क्षेत्र ओम कॉलोनी में न्यू कामायनी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान 24 वर्षीय महिला की ऑपरेशन में दौरान मौत हो गयी।
मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशाशन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल को सीज कर दिया।
परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरो और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन में दौरान लापरवाही बरतने की वजह से ये घटना हुई है।
अस्पताल का स्टाफ घटना होने के बाद मौके से फरार हो गया।
बताया जाता है इससे पूर्व में भी इन डॉक्टर का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है।
फ़ोटो- मृतका की फ़ाइल फ़ोटो
